सलमान को सताने लगा बढ़ती उम्र का डर, इंटरव्यू में किया खुलासा

7/24/2019 2:32:32 AM

मुंबईः बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान इन दिनों इंटरव्यू के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल सलमान ने फिल्म फेयर को दिए एक इंटरव्यू में अपने बारे में खुलासा किया है। सलमान ने बताया कि इस उम्र में एक्शन करना उनके लिए काफी मुश्किल है। इतना ही नहीं कई बार बढ़ती उम्र उन्हें परेशान भी करती है।

सल्लू (सलमान) ने कहा, ''वैसे तो हमेशा से एक्शन करता आ रहा हूं इसलिए मेरी बॉडी को इसकी आदत है लेकिन एक वक्त के बाद ये परेशान कर देते हैं। क्योंकि हर एक एक्शन सीन की कम से कम 5-6 बार रिहर्सल करनी पड़ती है। इसमें बहुत गिरना पड़ना शामिल है। हर एक सीन में इतनी एनर्जी चाहिए होती है कि सीन करते करते ही थक जाते हैं...जब तक को चोट न लग जाए हम करते रहते हैं।''

अपनी बढ़ती उम्र को लेकर सलमान ने कहा, ''बढ़ती उम्र किसी को भी डरा सकती है। आपको पहले से ज्यादा हार्ड वर्क करना होता है। आपको हमेशा अपना बेस्ट देना होता है। तुम पहले की तरह अनुशासनहीन नहीं रह सकते।''

इतना ही नहीं सलमान खान ने बताया कि इन दिनों वो रात में सिर्फ से तीन घंटे ही सो पाते हैं। रात भर या तो वो पेंटिंग करते हैं और फिर टीवी देखते रहते हैं।

Pawan Insha