''दबंग 3'' के म्यूजिक लॉन्च को लेकर सलमान खान ने कही ये बात

9/29/2019 10:53:01 PM

मुंबईः बॉलीवुड सुल्तान सलमान खान इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमान इन दिनों प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही फिल्म दबंग 3 में काम कर रहे हैं। सलमान का कहना है कि फैंस दबंग 3 के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। 

हालांकि सलमान इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने से पहले इसके म्यूजिक रिलीज को लेकर ज्यादा उत्साहित हैं। सलमान अपने बेहतरीन म्यूजिक के टेस्ट के लिए जाने जाते हैं। वह हमेशा अपनी फिल्मों के म्यूजिक पर खास ध्यान देते हैं और इसीलिए उनकी फिल्मों का म्यूजिक हमेशा हिट रहता है।

इस बार ‘दबंग 3' के साथ भी ऐसा है जिसके म्यूजिक से एक बार फिर सलमान अपने फैंस को खुश करना चाहते हैं। सलमान दबंग 3 के ट्रेलर से पहले वह इसका म्यूजिक लॉन्च करने के लिए काफी उत्साहित हैं। 

बताया जा रहा है कि फिल्म में कुछ बेहतरीन रोमाटिंक मेलोडीज के अलावा डान्स वाले म्यूजिक सॉन्ग्स भी सुनने को मिलेंगे। इससे पहले ‘दबंग' सीरीज की आई दोनों फिल्मों का म्यूजिक भी सुपरहिट रहा था। 

Pawan Insha