सलमान खान की ‘भारत'' ने किया 200 करोड़ का आंकड़ा पार

6/21/2019 2:19:43 AM

मुंबईः बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान की फिल्म ‘भारत' खूब कमाई कर रही है। फिल्म में सलमान खाने के अलावा कैटरीना कैफ, तब्बू, दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में हैं। बता दें सलमान की फिल्म भारत ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी वाली फिल्म ‘भारत' ईद के अवसर पर पांच जून को रिलीज हुई है। भारत ने पहले सप्ताह में 167.60 करोड़ की कमाई की थी। अपने प्रदर्शन के 14वें दिन फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। 

फिल्म के निर्माता अतुल अग्निहोत्री ने इस पर खुश जाहिर करते अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्टर शेयर करते हुए फैंस और फिल्म को पसंद करने का धन्यवाद दिया है। गौरतलसब है कि कोरियन ड्रामा ‘एन ओड टू माय फादर' की आधिकारिक रीमेक ‘भारत' में स्वतंत्रता के बाद के इतिहास की कहानी एक आम आदमी के नजरिए से दिखाया गया है। इसके साथ ही आम आदमी की 1964 से 2010 तक की जर्नी के बारे में बताती है।

Pawan Insha