''गार्डियंस ऑफ़ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3'' में हुई Salman Khan की एंट्री! ग्रूट को दे रहे अपनी आवाज?

5/2/2023 5:11:10 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मार्वेल्स स्टूडियोज़ की फिल्म 'गार्डियंस ऑफ़ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि इस फिल्म में सलमान खान ने एंट्री मारी हैं। जिससे जुड़ा वीडियो भी मार्वेल इंडिया ने अपने ऑफिशिलय इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 

 

'गार्डियंस ऑफ़ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' प्रोमोशन कर रहे सलमान?
शेयर किए गए वीडियो में सलमान खान ग्रूट की वीडियो देखने नजर आ रहे हैं। जिसके बाद वह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में में जाते हैं। जहां एक एक करके मीडिया कर्मी एक्टर से सवाल कर रहे हैं। लेकिन हर सवाल के जवाब में सलमान एक ही बात कह रहे हैं कि, मैं सलमान हूं। जिसके बाद लोग कंफ्यूज हो रहे हैं कि, आखिर सलमान ऐसा क्यों कह रहे हैं। आखिर में सलमान पीछे मुड़ते हैं, तो उनकी टी-शर्ट के पीछे  'गार्डियंस ऑफ़ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' के पॉपुलर किरदार ग्रूट की फोटो छपी है। जिसके बाद वहां खड़ा एक शख्स बोलता हैं कि कुछ समझ नहीं आ रहा। जिसके बाद, एक शख्स कहता है कि सब पता चलेगा 5 मई को।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Marvel India (@marvel_india)

इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म 
इस वीडियो के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि, सलमान खान ने शायद फिल्म के हिंदी वर्जन में ग्रूट को अपनी आवाज दी है। बता दें कि, फिल्म 5 मई सिनेमाघरों में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

kahkasha


Recommended News

Related News