सलमान खान की एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने खरीदी चमचमाती रेंज रोवर, 4 करोड़ है कार की कीमत

10/26/2023 3:29:22 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. देश में इन दिनों जब फेस्टिव सीजन चल रहा है, तो ऐसे में सेलिब्रेटीज अपने घर नई गाड़िया ला रहे हैं। इसी बीच दशहरे के अवसर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने भी एक नई लग्जरी कार खरीदी है, जिसके बाद वह चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को उनकी शानदार कार के साथ क्लिक किया गया, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

पूजा हेगड़े ने नई बिल्कुल नई लैंड रोवर रेंज रोवर एसयूवी खरीदी है। इस लग्ज़री एसयूवी की कीमत 4 करोड़ रुपए है। सामने आई फोटो में देखा जा सकता है कि पूजा हेगड़े अपनी नई कार के साथ पोज दे रही हैं। हालांकि, तस्वीर में कार की बैक नजर आ रही है। वहीं पूजा इस दौरान ब्लू सूट में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। 


काम की बात करें तो पूजा हेगड़े को आखिरी बार फिल्म किसी का भाई किसी की जान में देखा गया था। इस फिल्म में वह सुपरस्टार सलमान खान के साथ नजर आई थीं। हालांकि, यह मूवी पर्दे पर खास कमाल नहीं दिखा पाई।

Content Writer

suman prajapati