क्या मलाइका-अर्जुन की वजह से सलमान ने छोड़ी बोनी कपूर की 2 बड़ी फिल्में?

1/10/2019 12:44:50 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि सलमान ने फिल्म मेकर बोनी कपूर के साथ काम करने को मना कर दिया है। डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक, बोनी कपूर ने हाल ही में सलमान को अपनी दो बड़ी फिल्मों के लिए साइन किया था। लेकिन अब उन्होंने इस प्रोजेक्ट पर काम करने से मना कर दिया है। बोनी कपूर, सलमान खान के साथ 'वांटेड 2' और 'नो एंट्री में एंट्री' जैसी फिल्में करने वाले थे।

 

 

लेकिन अब सलमान ने इन फिल्मों के लिए अपनी असहमति दिखाई है। चाहें सलमान ने ये फिल्में छोड़ने की वजह नहीं बताई, लेकिन कयास लगाए जा रहे है कि इसकी वजह मलाइका-अर्जुन का रिश्ता भी हो सकता है।

 

 

बता दें कि 'वांटेड' और 'नो एंट्री में एंट्री' में सलमान खान लीड रोल में नजर आए थे।  इन दोनों फिल्मों ने सलमान खान के करियर की सवारा था। लेकिन अब सलमान ने इन प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने से मना कर दिया है। 
 

Konika