BB15: लड़ाई के बीच करण ने तेजस्वी को किया KISS, सलमान बोले- ''अरे वाह ये पहले ही कर देते''

1/30/2022 3:56:02 PM

मुंबई. शो 'बिग बॉस 15' का विनर मिलने में कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। रश्मि देसाई शो से बाहर हो चुकी है। फिनाले के पहले एपिसोड में शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश के बीच बहस होती दिखी। दोनों सलमान खान के सामने ही लड़ पड़े। शमिता और तेजस्वी को लड़ते देख करण कुंद्रा ने कुछ ऐसा किया कि झगड़ा खत्म हो गया।

PunjabKesari
 दरअसल, शमिता को आंटी कहकर ऐज शेम करने के मुद्दे पर सलमान के सामने लड़ पड़ती है। तेजस्वी सफाई देते हुए कहती हैं कि वे ऐज शेम नहीं कर रही थीं, बस मजाक में कर रही थी। वहीं शमिता तेजस्वी पर भड़कते हुए कहती हैं कि वह उनकी ऐज शेम कर रही थीं। दोनों अपनी अपनी बातों पर डटे हुए थे। दोनों की लड़ाई को बढ़ता देख करण आते हैं और तेजस्वी के गाल पर किस कर देते हैं। करण के किस करने पर तेजस्वी चुप हो जाती है और मुस्कुराने लगती है। यह देख सलमान भी हंस पड़ते हैं और करण से कहते हैं 'अरे वाह ये पहले ही कर देते।' ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Mirror Behind B-town (@mirrorbehindbtown)

बता दें करण और तेजस्वी की रिलेशनशिप पूरे शो में चर्चा का विषय रहा। दोनों ने शो में अपनी फील‍िंग्स का इजहार भी किया था। फिनाले एप‍िसोड के बीच तेजस्वी ने शो खत्म होने के बाद करण को मिस करने की बात कही वे कहती हैं- 'मैं करण के साथ ब‍िताए पलों को मिस करूंगी। रात को उसके साथ धीमी आवाज में बात करना मिस करूंगी।'

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News