सलमान खान के डॉग ''My Love'' की हुई मौत, तस्वीर शेयर कर जताया दुख

10/19/2018 11:47:47 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने हाल ही में इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। दरअसल, सलमान के पेट 'My Love' की मौत हो गई है। अपने पेट डॉग की तस्वीर शेयर करते हुए सलमान ने लिखा ''मेरा सबसे खूबसूरत माई लव आज चला गया। ईश्वर उसकी आत्मा को शांति दे।'' वहीं दूसरी तस्वीर में सलमान अपने डॉग के साथ किस करते नजर आ रहे है। इस तस्वीर के साथ सलमान ने लिखा -Kisses My Love।

 

इस दुख की घड़ी में सलमान का साथ एक्ट्रेस डेजी शाह ने दिया डेजी ने अपने इंस्टाग्राम पर My Love  के साथ एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर शेयर करते हुए डेजी ने लिखा, ''तुम अपने पंजों के निशान मेरे दिल पर छोड़ गई My Love, तुम्हें बहुत याद करूंगी।''

 

 

सलमान इस वक्त अपने डॉग माई लव के चले जाने से दुखी हैं। वो अपने पेट से प्यार करते हैं और वो इसे जाहिर करने में हिचकिचाते नहीं हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई बार माई लव के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं।

 


 

Konika