सलमान खान ने नन्ही आयत के साथ बंदरों को खिलाए बिस्किट और केले, इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हुआ मामा-भांजी का ये वीडियो

11/18/2021 4:59:57 PM

मुंबई. एक्टर सलमान खान सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक हैं। एक्टर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।


वीडियो में सलमान ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। एक्टर घर के टेरेस पर दिखाई दे रहे हैं। सलमान बंदरों को बिस्किट और केले खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। बंदर फाउंटेन और पेड़ पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। बिस्किट और केले देख कर वह सलमान के पास आ जाते हैं और एक्टर उन्हें बिस्किट और केले खिलाते हैं। सलमान के साथ गोद में बहन अर्पिता खान की बेटी आयत शर्मा भी नजर आ रही है। सलमान आयत के हाथ से भी बंदरों को बिस्किट ऑफर कराते हैं, जिसके बाद आयत जोर-जोर से हंसने लगती है और तालियां बजाते दिखाई देती है। आयत के साथ सलमान भी हंसते है। इसके बाद आयत बंदरों को केले भी खिलाती है। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

काम की बात करें तो सलमान बहुत जल्द फिल्म अंतिम में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 26 नवंबर को रिलीज हो रही है। इसके अलावा एक्टर कभी 'ईद कभी दीवाली', 'टाइगर 3' और 'किक 3' में भी नजर आएंगे।

Content Writer

Parminder Kaur