एक्टिंग के बाद अब पेंटिंग्स बेचेंगे सलमान, वजह जान चौंक जाएंगे आप

3/24/2017 2:04:33 AM

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपने अभिनय से तो दर्शकों को काफी प्रबावित कर ही चुके हैं। लेकिन इसके अलावा वह उन्हें पेटिंग करने का भी काफी शौक है। उनकी की पेटिंग्स सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं। वह अपने करीबी दोस्त को भी अक्सर पेंटिंग गिफ्ट करते हैं। बता दें उन्होंने कई पेंटिंग्स बनाईं लेकिन कभी भी किसी पेंटिंग को बेचा नहीं। वह अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा, करीना कपूर खान, असिन अपनी फैमिली फ्रेंड बीना काक और अपने डायरेक्टर दोस्तों को अपनी पेंटिग्स देते रहते हैं। लेकिन अब वह अपने इस टैलेंट के जरिए चैरिटी भी करने वाले हैं।

साल 2016 में सलमान खान के फैन ने उनकी मां और बेटे की एक पेंटिंग खरीदनी चाही थी। उन्होंने इस पेंटिंग की कीमत बीस लाख रुपए लगाई। लेकिन सलमान को लगा कि उनकी फेवरेट पेंटिंग के लिए यह कीमत काफी कम है। लेकिन बाद में जब सलमान को इसी पेंटिंग के लिए एक करोड़ रुपए का ऑफर मिला तो वह राजी हो गए और पेंटिंग बेच दी। इसके बाद सलमान ने यह पैसे बींग ह्यूमन फाउंडेशन में लगा दिए।

इसी तरह के दूसरे ऑफर्स को ध्यान में रखते हुए सलमान ने अपनी सभी पेंटिंग्स बेचने का इरादा किया है। सलमान से जुड़े एक करीबी ने अंग्रेजी वेबपोर्टल मुंबई मिरर को बताया, सलमान की सभी पेंटिंग्स जिंदगी के भावों को दिखाती है। वह प्यार, परिवार, धार्मिक एकता को दिखाती हैं। वह उनकी बेहद पर्सनल चीजें हैं। उन्होंने कभी भी यह पैसे या नाम के लिए नहीं किया। वह केवल शांति और खुशी के लिए पेंटिंग करते हैं। उनकी फैमिली और दोस्त उन्हें अकसर कैनवस, पेंट और ब्रश गिफ्ट करते रहते हैं। लेकिन अपनी लाइफ साइड पेंटिंग वह हाथों से ही बनाते हैं। वो पेंटिंग्स भी सेल के लिए रखी जाएंगी।

सलमान खान इन दिनों कबीर खान के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म 'ट्यूबलाइट' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर कटरीना कैफ के साथ दिखाई देंगे।