इंस्टाग्राम पर सलमान के फॉलोवर्स की संख्या तीन करोड़ के पार, वीडियो शेयर कर भाईजान ने किया कुछ ऐसा

3/1/2020 7:04:32 PM

बॉलीवुड तड़का टीम.  सुपरस्टार सलमान खान अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। उनके फैंस अपने पसंदीदा एक्टर पर हर तरफ से प्यार लुटाते हैं। फिल्मों से लकेर सोशल मीडिया तक उनका प्यार नजर आता है। दरअसल, भाईजान के सोशल प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ (30 मिलियन) फॉलोअर्स हो गए हैं। इस पर एक्टर ने अपने फैंस को धन्यवाद देते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो फैंस को सैल्यूट करते नजर आ रहे हैं।  


सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बूमरैंग वीडियो शेयर करते हुए लिखा  ‘ऊई मां 3 करोड़! सभी का शुक्रिया। बता दें कि सलमान का ये डायलॉग उनकी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' का है। फिल्म में उनके साथ आमिर खान, करिश्मा कपूर और रवीना टंडन की मुख्य भूमिका थी।  

 इस वीडियो पर भी फैंस ने प्रतिक्रिया दी। एक प्रशंसक ने लिखा, ‘लव यू सलमान खान’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘ओहो स्वैग’, अन्य ने लिखा, ‘मैं आपका सबसे बड़ा प्रशंसक हूं सर।

View this post on Instagram

Ouii ma 30 million! Thank u all!

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

काम की बात करें तो सलमान अपनी फिल्म राधे: यूअर मोस्ट वांटेड भाई की शूटिंग में बिजी हैं। 10 मार्च को फिल्म की शूटिंग खत्म होगी।इसमें सलमान और दिशा पटानी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 22 मई को ईद पर रिलीज होगी।

Edited By

Vikas Sharma