सलमान खान का फैंस को तोहफा, रिलीज किया अपने नए गाने ''डांस विद मी'' का टीजर

1/28/2022 4:11:13 PM

मुंबई. एक्टर सलमान खान अपना नया गाना 'डांस विद मी' लेकर आ रहे हैं। एक्टर ने गाने का टीजर रिलीज कर फैंस को सरप्राइज दिया है। सलमान ने इंस्टाग्राम पर इस गाने के लॉन्च की घोषणा की है। एक्टर के गाने के टीजर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari
वीडियो में सलमान काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। एक्टर गाते हुए और डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। टीजर को देखने के बाद गाने को लेकर फैंस में उत्साह काफी बढ़ गया है। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं और भाईजान की तारीफ कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

बता दें 'डांस विद मी' को सलमान ने आवाज दी है। संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद ने कंपोज किया है। इससे पहले सलमान मैं हू हीरो तेरा, जग घूमया, बेबी को बेस पसंद है और हैंगओवर जैसे कई गाने गा चुके हैं, जिन्हें फैंस ने खूब प्यार दिया। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News