Spotted: नाॅटेड टाॅप में सलमान की नई हीरोइन का बोल्ड लुक, रेस्टोरेंट के बाहर यूं दिए पोज

3/1/2021 10:37:54 AM

मुंबई: साउथ स्टार प्रज्ञा जायसवाल जल्द ही बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ फिल्म 'अंतिम : द फाइनल ट्रुथ' में नजर आनी वाली हैं। हाल ही में प्रज्ञा को मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस बेहद ही बोल्ड अंदाज में दिखीं।

लुक की बात करें तो प्रज्ञा जायसवाल व्हाइट नाॅटेड क्राॅप टाॅप के साथ मैंचिंग स्कर्ट में नजर आईं। प्रज्ञा ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, शेड्स से लुक को पूरा किया था।

रेस्टोरेंट के बाहर प्रज्ञा जायसवाल ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। सलमान की हीरोइन की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।

फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि प्रज्ञा का साउथ में बहुत नाम है। प्रज्ञा ने 2014 में 'विराट्टू आई डेगा' से डेब्यू किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई तेलुगू फिल्मों में काम किया। फिल्म कंचे के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू- साउथ का अवॉर्ड मिला था। 

 

Content Writer

Smita Sharma