ये हैं सलमान की 13 ऐसी फिल्में, जिसे उन्होंने साइन तो किया, लेकिन रह गईं हो ठंडे बॉक्स में

5/3/2018 3:00:01 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान के स्टारडम को तो हर कोई जानता है। उनकी ऐसी कोई भी फिल्म नहीं है जिसने 100 करोड़ से ज्यादा तक की कमाई न की हो। इतने सारे विवादों में घिरे रहने के बावजूद भी उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई। आज चाहे उनके पास काफी फिल्में हैं लेकिन उनकी कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जिन्हें सलमान ने साइन तो किया पर वे फिल्में कभी रिलीज नहीं हुईं। आज हम सलमान की एेसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है जो कभी किसी कारण की वजह से रिलीज नहीं हुई हैं। 

 

 

1. रन क्षेत्र: फिल्म 'मैंने प्यार किया' में सलमान और भाग्य श्री की जोड़ी को सबने पसंद किया था। दोनों फिल्म 'रन क्षेत्रा' में एक बार दोबारा काम करने जा रहे थे, लेकिन भाग्य श्री की शादी हो जाने के बाद फिल्म की शूटिंग नहीं हुई।

 

 

2. दिल है तुम्हारा: सलमान ने 1991 में यह फिल्म साइन की थी। इस फिल्म में उनके के साथ सनी दियोल, मीनाक्षी शेषाद्रि लीड रोल में थीं, लेकिन किसी वजह से इस फिल्म की भी शूटिंग नहीं हुई।

 

 

3. ऐ मेरे दोस्त: इस फिल्म में अरबाज, दिव्या भारती, करिश्मा कपूर और सलमान खान थे। फिल्म के गाने की रिर्कोडिंग भी हो गई थी, लेकिन इस फिल्म की भी शूटिंग नहीं हुई। इस गाने को सलमान की अगली फिल्म 'मझदार' में लिया गया।

 

 

4. बुलंद: इस फिल्म में सलमान के साथ सोमी अली लीड रोल में थीं। दोनों एक- दूसरे को डेट भी कर रहे थे। दोनों ने फिल्म की आधी शूटिंग भी खत्म कर ली थी, लेकिन फिल्म की शूटिंग रोक दी गई जिसका कारण अभी तक किसी को नहीं पता।  

 

 

5. राम: इस फिल्म को सोहेल खान डायरेक्ट कर रहे थे। इस फिल्म में सलमान के साथ अनिल कपूर और पूजा भट्ट थे। आधी फिल्म की शूटिंग के बीच ही फिल्म का बजट बढ़ गया जिस वजह से शूटिंग को रोक दिया गया और इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया, लेकिन जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग को बंद कर दिया गया।  

 

 

  6. चोरी मेरा काम: इस फिल्म में सलमान के साथ सुनील शैट्टी, शिल्पा शैट्टी और काजोल थी। फिल्म की शूटिंग को बीच में ही रोक दिया गया।  

 

 

7. दस: इस फिल्म की शूटिंग 1997 में शुरू हुई। फिल्म में सलमान के साथ संजय दत्त,  शिल्पा शैट्टी और रवीना टंडन थीं। फिल्म के डायरेक्टर मुकुल एस.आनंद की मौत हो जाने की वजह से फिल्म रिलीज नहीं हुई, लेकिन इस फिल्म का गाना 1999 में रिलीज हुआ।  

 

 

8. राजू राजा राम: इस फिल्म में सलमान के साथ गोविंदा और जैकी श्रोफ थे। फिल्म को डैविड धवन डायरेक्ट कर रहे थे। फाइनेंशियल कारणों की वजह से फिल्म को कैंसिल करना पड़ा।

 

 

9. जलवा: फिल्म के डायरेक्टर ने इस फिल्म के लिए सलमान, संजय और अरमान कोहली को साइन किया। यह एक एक्शन फिल्म थी। फिल्म का डायरेक्टर एक पारिवारिक फिल्म बनाना चाहता था। जिस वजह से फिल्म को कैंसिल करना पड़ा।

 

 

10. नो एंट्री में एंट्री: फिल्म 'एंट्री' के हिट होने के बाद इस फिल्म के सीकवेंस बनाने की खबरें सामने आईं। इस फिल्म में सलमान का डबल रोल था। यह फिल्म सिर्फ खबरों में ही रह गई।

 

 

11. आँख मिचौली: 1997 में आई फिल्म 'जुड़वा' में भी सलमान का डबल रोल था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। सलमान का फिल्म 'आँख मिचौली' में भी डबल रोल था, लेकिन किसी कारण इस फिल्म को बनाने के आइडिया को ड्रोप करना पड़ा।

 

 

12. घेराव:  इस फिल्म को 'दिल है तुम्हारा' फिल्म की जगह बनाया जाना था लेकिन  फिल्म के मूहर्त पर ही इस फिल्म को कैंसिल कर दिया गया। फिल्म में सलमान के आॅपोजिट मनीषा कोइराला थीं और राजकुमार संतोषी डायरेक्ट करने वाले थे। 

 


 
13. सागर से गहरा प्यार: इस फिल्म के लिए सलमान और रवीना टंडन का नाम सामने आया था। यह फिल्म भी सिर्फ खबरों में ही रह गई। 


 

Punjab Kesari