Bigg Boss: सलमान के निशाने पर आईं हिमांशी खुराना, रश्मि की वजह से लगी क्लास
2/2/2020 11:24:34 AM
मुंबई: 'बिग बाॅस 13' का ये हफ्ता भी काफी ट्विस्ट ड्रामा, इमोशन और एक्शन से भरपूर रहा। इस हफ्ते कंटेस्टेंट का सपोर्ट करने उनके नजदीकी लोग आए। इस दौरान हर कंटेस्टेंट के कनेक्शन आपस में भिड़ते दिखे। वहीं इस एक्शन से भरपूर एक हफ्ते के बाद सलमान खान आज यानि वीकेंड के वार में एक बार फिर हाउसमेट्स की क्लास लगाते दिखेंगे। इस बार सलमान के निशाने पर और कोई नहीं बल्कि हिमांशी खुराना हैं।
हाल ही शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान हिमांशी को कहते हैं बिग बॉस ने आप सबको बाहरी दुनिया के बारे में कोई भी बात नहीं करेंगा पर इसके बावजूद आपने घरवालों के साथ कई बातें शेयर की।
सलमान कहते हैं कि हैरानी की बात है, आप उन चीजों की चर्चा उस व्यक्ति से नहीं कर रहे हैं जो इससे संबंधित है लेकिन अन्य सदस्यों के साथ कर रही हैं। इसके बाद सलमान हिमांशी की एक क्लिप दिखातें हैं।
इस क्लिप में हिमांशी असीम रियाज और विशाल आदित्य सिंह के साथ अरहान और रश्मि देसाई के रिश्ते से जुड़ी बातें करती दिख रही हैं। यह सब देखकर, रश्मि एकदम हैरान और परेशान रह जाती है।
क्लिप खत्म होने के बाद, रश्मि हिमांशी से उसी के बारे में बात करती है। रश्मि कहती हैं-वो(अरहान) तुम्हारे भाई जैसा है लेकिन ये तुम्हारे लिए खड़ा रहता है।
इसपर हिमांशी कहती हैं कि मैं दोनों के लिए चिंता में थीं। इस पर सलमान एक बार फिर हिमांशी पर चुटकी लते हैं और कहते हैं कि वो सब दिख रहा है। इसके बाद देवोलिना रश्मी का साथ देती हैं। खैर,अब इस मामले में आगे क्या होगा वो तो आज के एपिसोड को देखने के बाद ही पता चलेगा।
घर से बेघर होगा ये कंटेस्टेंट
बिग बाॅस के घर से इस बार विशाल आदित्य सिंह का पत्ता साफ हो सकता है। कम वोटों के आधार पर आज रात विशाल आदित्य सिंह को घर से बेघर कर दिया जाएगा।