Video: बर्थडे पार्टी में सलमान ने Ex गर्लफ्रेंड को किया Kiss, शेरा को हटाकर खुद खोला गाड़ी का गेट

12/27/2022 12:53:35 PM

नई दिल्ली। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। बीती रात एक्टर ने अपने घर पर ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया, जहां बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की। इस दौरान सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) भी उन्हें बधाई देने के लिए पार्टी में पहुंची। वहीं इस बार संगीता बिजलानी सलमान के बर्थडे पार्टी की हाइलाइट रहीं। 

 

बर्थडे पार्टी में सलमान ने Ex गर्लफ्रेंड को किया Kiss
दरअसल, हुआ यूं कि जब सलमान संगीता को कार तक बाहर छोड़ने आएं, तो उन्होंनें संगीता को गले लगाया और फिर बड़े प्यार से उनके माथे पर किस किया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by @varindertchawla

 

वहीं दूसरी वीडियो में जब संगीता अपनी कार में बैठने लगीं तो शेरा उनकी गाड़ी का गेट खोलने के लिए आगे आएं। इस दौरान सलमान ने फौरन शेरा का हाथ पकड़कर साइड कर दिया और खुद आगे आकर गेट खोला। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  बता दें कि शेरा सलमान खान क साथ सालों से काम कर रहे हैं। वह सलमान खान के लिए परिवार के सदस्य जैसे हैं।

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Voompla (@voompla)

 

एक वक्त था जब सलमान और संगीता एक दूसरे के प्यार में पागल थे। बॉलीवुड गलियारों में दोनों के प्यार के किस्सों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। दोनों ने करीब 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इतना ही नहीं, दोनों शादी भी करने वाले थे। शादी के कार्ड भी छप गए थे, लेकिन बाद में सलमान ने यह रिश्ता तोड़ दिया। खबरें तो यही आई थीं कि सोमी अली के साथ बढ़ती नजदीकियों की वजह से उनका यह रिश्ता टूट गया। हालांकि, आज की तारीख में सलमान और संगीता अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Deepender Thakur


Recommended News

Related News