भीड़ में सलमान ने खुलेआम महिला को गले लगाकर किया KISS, यूजर्स बोले- भाई को भी इमरान हाशमी का असर हो गया

11/22/2023 10:42:13 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार सलमान खान हालिया रिलीज हुई टाइगर 3 के बाद काफी चर्चा में हैं। फिल्म में एक्टर ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल को जीत लिया है। वहीं, अब हाल ही में भाईजान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI 2023) में हिस्सा लेने गोवा पहुंचे, जहां उन्हें देख फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान एक्टर अचानक एक महिला को किस कर लिया, जिसका वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया।

 

दरअसल, फिल्म फर्रे के साथ सलमान खान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री बॉलीवुड में एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। रिलीज से पहले फिल्म के प्रीमियर के लिए IFFI 2023 के मंच को चुना गया, जहां सलमान अपनी  भांजी का हौसला बढ़ाने पहुंचे। इसी दौरान भाईजान एक महिला को किस करते नजर आए। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

वीडियो में देखा जा सकता है कि इवेंट में सलमान खान अचानक ही एक महिला के पास जाते हैं और उसे गले लगाते हुए माथे पर किस करते हैं।इवेंट में सलमान का ये अंदाज देख हर कोई हैरान रह गया।

 

सलमान ने जिस महिला को किस किया, वो एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं और एक्टर की अच्छी दोस्त हैं। IFFI 2023 से सलमान खान के इस वीडियो को पैपराजी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। यह वीडियो देखते ही देखते मिनटों में वायरल हो गया और इस फैंस यूजर्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं।


एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- 'इमरान हाशमी के साथ एक मूवी करके सलमान भाई को भी असर हो गया इमरान का' ऐसे ही कई अन्य फैंस ने वीडियो पर भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
 

 
 

Content Writer

suman prajapati