लॉकडाउन: पहाड़ों में कुछ यूं समय बिता रहे हैं स्टार्स, किसी ने की घुड़सवारी तो कोई कर रहा है फैमिली संग मस्ती

5/9/2020 10:25:49 AM

मुंबई: चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए पूरे देश में लाॅकडाउन कर दिया गया है। देश में लाॅकडाउन का तीसरा चरण शुरु होने के बाद केन्द्र सरकार ने लॉकडाउन में कुछ छूट जरूर दी हैं। लेकिन हवाई यात्राएं और रेल यात्रांए अभी भी बंद हैं। इसी वजह से  कुछ बॉलीवुड और टीवी स्टार्स पिछले दो महीने से अपने घरों से दूर रहने के लिए मजबूर हो गए हैं। हालांकि घरों से दूर ये स्टार्स वहां भी जमकर मस्ती कर रहे हैं। लॉकडाउन ने इन सेलेब्स को लक बाय चांस छुट्टियां मनाने का जबरदस्त मौका दे दिया है। सलमान खान से लेकर कंगना रनौत तक ये स्टार्स इस दौरान काफी मस्ती भी कर रहे हैं। तो चलिए डालते हैं उनकी मस्ती भरी तस्वीरों और वीडियोज पर एक नजर....

सलमान खान

बाॅलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों अपने पनवेल वाले फार्म हाउस में रह रहे हैं। लॉकडाउन से पहले वो अपने परिवार और दोस्तों के साथ वहां छुट्टियां मनाने गए थे, लेकिन तभी देश में लॉकडाउन की घोषणा हो गई और वह वहीं फंसे रह गए। इस दौरान उनके सात फैमिली के कुछ मैंबर्स और दोस्त हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on Apr 10, 2020 at 8:27am PDT

सलमान यहां घुड़सवारी करते हैं, जिम में कसरत करते हैं और अपनी अपकमिंग फिल्म राधे:योर मोस्ट वॉन्टेड भाई की तैयारी में भी जुटे हुए हैं। आए दिन वह अपनी वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। 

कंगना रनौत

एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपने होम टाउन मनाली में हैं। वह यहां अपने परिवार, बहन रंगोली चंदेल, और भांजे के साथ काफी मस्ती कर रही हैं। दरअसल,  19 मार्च से मुंबई में फिल्मों की शुटिंग पर रोक लगाई गई थी।

उसी दौरान बॉलीवुड की क्वीन मनाली के लिए रवाना हो गईं थीं। मुंबई की भीड़-भाड़ से दूर मनाली की हरी-भरी वादियों में दिन गुजार रही कंगना आए दिन तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कंगना धूप में बैठकर चंपी करवाती हैं, पहाड़ों की सैर करती हैं। कंगना ने नवरात्रे के व्रत भी रखे थे। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

रगो में दौड़ते फिरने के हम नहीं क़ायल ,जब आँख ही से ना टपका तो फिर लहू क्या है !!!

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj) on Apr 26, 2020 at 2:00am PDT


मनोज बाजपेयी

बाॅलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों उत्तराखंड के नैनीताल शहर में रह रहे हैं। मनोज वहां अपनी फिल्म की शुटिंग के लिए गए थे। लेकिन अचानक लॉकडाउन की घोषणा हो गई, मनोज अपनी पूरी टीम के साथ नैनीताल में ही फंस गए। लेकिन लक बाय चांस मनोज यहां अपने परिवार को साथ लाए थे। इसलिए काम के बिना मुंबई से मीलों दूर रहना मनोज को बिल्कुल खल नहीं रहा है। इस वेकेशन को वो फुल्ली इंजॉए कर रहे हैं।

नीना गुप्ता

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Good morning from Mukhteshwar Uttarakhand

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta) on May 6, 2020 at 6:15pm PDT

मनोज बाजपेयी के साथ एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी नैनीताल में शूटिंग करने गई थीं। पूरी टीम 10 मार्च को देवभूमि में शूटिंग करने गईं थी और फिर वहीं फंसी रह गईं। हांलाकि इस बात का मलाल नीना गुप्ता को भी नहीं हैं।खूबसूरत हरी-भरी वादियों को लुत्फ नीना भी जमकर उठा रही हैं। लॉकडाउन में वो अपने पति की हेयरस्टाइलिस्ट भी बन गईं थीं, और उनके बाल काटती नज़र आईं थीं। मुक्तेश्वर में उनका अपना घर है वो वहां हरी भरी वादियों में जिंदगी जी रही हैं। वह आए दिन मस्ती भरी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

White Dandelions in my garden...😍😍😍😍... Slomo toh banta hi thha... 👻... . . #monalithakur #monali #bliss #nature #love #white #dandelion #mountains #valley #life #beautiful #bright #summer #colourful #heart #warming #beauty #planetearth #mother #earth #happiness #in #simple #things

A post shared by Monali Thakur (@monalithakur03) on May 8, 2020 at 7:27am PDT

मोनाली ठाकुर

बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर भी लॉकडाउन की वजह से अपने देश और परिवार से दूर रहने के लिए मजबूर हो गई हैं। मोनाली इन दिनों स्विट्ज़रलैंड में हैं। स्विट्ज़रलैंड में मोनाली जमकर एंजॉए कर रही हैं। दरअसल लॉकडाउन से पहले ही मोनाली अपने जर्मन बॉयफ्रेंड माइक रिचर के साथ छुट्टियां मनाने स्विट्ज़रलैंड गई थीं। 

शिवांगी जोशी

लॉकडाउन ने टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी भी जमकर एंजाॅय़ कर रही हैं। लॉकडाउन के पहले से ही शिवांगी अपने होमटाउन देहरादून में हैं और जिंदगी को भरपूर जी रही है। शिवांगी ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर किए हैं, जिन्हें देखकर पता चलता है कि वो बरसों बाद मिली इन लंबी छुट्टियों को जमकर एंजॉए कर रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by शिवांगी जोशी (@shivangijoshi18) on May 8, 2020 at 12:20am PDT

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस का प्रभाव बढ़ता ही जा रहा है। अब तक इस वायरस 59769 लोग संक्रमित हो गए हैं। वहीं 1985 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। 

 

 

Smita Sharma