''पुष्पा'' फिल्म के सॉन्ग ''ऊं अंटावा'' से इंस्पायर हुए सलमान खान, सामंथा ने वीडियो शेयर कर ''भाईजान'' पर लुटाया प्यार

6/28/2022 5:52:18 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. साल 2021 में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा: द राइज रिलीज हुई थी। फिल्म के स्पेशल सॉन्ग ऊं अंटावा से सामंथा रूथ प्रभु खूब लाइम लाइट में आईं थी। सामंथा ने इस गाने में आपने डांस मूव्स से सभी का दिल जीत लिया था। यह हर बच्चे और बड़े की जुबान पर चढ़ गया था और लोगों ने इस पर खूब रील्स भी बनाकर वायरल की थी। वहीं कई बॉलीवुड कलाकारों ने इस गाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। वहीं अब इस लिस्ट में सलमान खान का भी नाम शामिल हो गया है।


सलमान खान, सामंथा रूथ प्रभु के ऊं अंटावा गाने से इंस्पायर हो गए हैं। हाल ही में जब उनसे पूछा गया कि पिछले साल की कोई ऐसी फिल्म या कोई गाना जिसने उन्हें इंस्पायर किया हो या बहुत पसंद आया हो। इसका जवाब देते हुए, सलमान खान ने हंसते हुए अपने स्टाइल में पुष्पा का गाना ऊ अंटावा गुनगुनाया और वहां से निकल गए। इस क्लिप को एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने अपने ट्विटर पर रीट्वीट किया है और कई हार्ट इमोजी लगाई हैं। इस वीडियो पर फैंस के खूब रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं।


बता दें, सामंथा रूथ प्रभु को आखिरी बार काथुवाकुला रेंदु काधल में देखा गया था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News