पूरी हुई सलमान खान के फैंस की मन्नत, भाईजान ने गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी में आकर यूं दी ईद की मुबारकबाद

5/4/2022 9:13:06 AM

मुंबई: देश भर में 3 मई को ईद का जश्न मनाया गया।  आम जनता से लेकर सेलिब्रिटीज तक अपने अंदाज में ईद का त्योहार मनाया। वहीं हर साल की तरह इस बार भी फैंस को बाॅलीवुड के भाईजान सलमान खान के  दीदार का इंतजार था। सलमान ने भी फैंस को इस बार निराश नहीं किया और लगभर 2 साल बाद अपने घर की बालकनी में आकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।  

सलमान खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। भरी दोपहर में सलमान के फैंस उनके बांद्रा में घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर इकट्ठा हुए।  फैंस घर के बाहर सल्लू-सल्लू चिल्लाने लगे।

फैंस को देखकर सलमान खान ने वेव और हाथ जोड़कर सभी अभिवादन किया। इस दौरान सलमान  ब्लू कुर्ते में हैंडसम दिखे। फैंस सलमान के इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमानन जल्द ही टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इसके अलावा सलमान कभी ईद कभी दीवाली में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं।

Content Writer

Smita Sharma