लाठीचार्ज के बाद अब्बू सलीम संग बालकनी में आकर सलमान ने फैंस को दी ईदी, कभी जोड़े हाथ तो कभी किया हैलो

4/12/2024 6:32:13 AM

मुंबई: 11 अप्रैल को पूरे देश में ईद का जश्न मनाया गया। इस खास दिन पर बाॅलीवुड के भाईजान हर बार अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएं देने जरूर अपने अपार्टमेंट से बाहर निकलते हैं। ऐसे में इस बार भी फैंस  फैंससुबह से गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर इंतजार कर रहे थे।

इस दौरान भीड़ को देखते हुए लाठीचार्ज भी हुआ पर फैंस का इंतजार करना सफल रहा। सलमान ने कुछ देर पहले फैंस से मुलाकात की। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। एक्टर ने इस बार ईद के मौके पर सफेद कुर्ता पहना हुआ है।

साथ ही हाथ में एक वॉच भी कैरी की है। घर की बालकनी में आकर पहले सलमान खान ने अपने फैंस को हैलो बोला। वहीं हैलो करने के बाद सलमान खान ने फैंस को हाथ जोड़कर भी ईद की बधाई दी। एक्टर का ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

 

 बालकनी में आने से पहले ही ईद के लिए सलमान खान ने अपने फैंस को एक बहुत बड़ा तोहफा दे दिया था।  दरअसल एक्टर ने आज ही अपनी अगली फिल्म का ऐलान किया है जिसका नाम "सिकंदर" है।

काम की बात करें तो सलमान सलमान खान फिल्म ‘टाइगर 3’ में देखा गया था जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी जैसे स्टार्स थे। 


 

Content Writer

Smita Sharma