सलमान खान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने पुतिन को बताया 'तानाशाह', बोलीं- 'रूसी लोगों को दोष ना दें'

2/27/2022 1:47:14 PM

मुंबई. रूस और यूक्रेन के बीच जंग लगातार जारी है। रूस के द्वारा यूक्रेन पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। दोनों के बीच छिड़ी जंग ने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है। स्टार्स भी इस जंग के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। वहीं एक्टर सलमान खान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने भी रूस और यूक्रेन के बीच जंग पर प्रतिक्रिया दी है। 


यूलिया वंतूर ने इंस्टा स्टोरी में पोस्ट शेयर की है, 'मैं रूसी व्यक्ति हूं और मैं इसके लिए आपसे माफी मांगता हूं।' यही शख्स एक दूसरी महिला को गले लगाता भी नजर आ रहा है। इस तस्वीर के साथ यूलिया ने लिखा- 'पुतिन जैसे तानाशाह, युद्ध अपराधी रूस का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। रूसी लोगों को दोष ना दें।' यूलिया का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। 


बता दें यूल‍िया यूक्रेन के पड़ोसी देश रोमान‍िया की हैं।  कहा जाता है कि सलमान खान अपने भाई सोहेल के साथ रोमानिया गए थे। वहीं उन्हें यूलिया मिली और दोनों करीब आ गए। दोनों को अक्सर एक-साथ स्पॉट किया जाता है। यूलिया को खान परिवार के साथ भी अक्सर देखा जाता है। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी कुछ नहीं कहा है। 

Content Writer

Parminder Kaur