डेटिंग को लेकर सलमान ने उड़ाया प्रियंका का मजाक, बोले-''उसकी तो अब शादी हो गई है''

3/22/2019 4:22:04 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान जहां इन दिनों अपनी फिल्म 'भारत' को लेकर बिजी है, वहीं सल्लू अपनी प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'नोकबुक' को भी प्रमोट कर रहे हैं। हाल ही में सलमान जब प्रमोशन के सिलसिलें में एक इवैंट में पहुंचे तो उनसे पूछा गया कि क्या वह किसी डेटिंग ऐप पर हैं तो उन्होंने कहा कि वह किसी भी ऐप पर नहीं हैं और न ही होंगे। जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक डेटिंग ऐप लॉन्च किया है। इस पर सलमान ने प्रियंका की खिंचाई कर दी। उन्होंने कहा कि अरे, अब उन्हें इस ऐप की क्या जरूरत है। मजाकिया अंदाज में सलमान कहते हैं कि उसकी शादी तो हो गई है। फिर वह डेटिंग ऐप क्यों लॉन्च कर रही है। सलमान की इस बात पर वहां बैठे सभी लोग हंसने लगे।

 

 

बता दें कि कैटरीना कैफ से पहले प्रियंका फिल्म भारत के लिए साइन की गई थी। मगर फिल्म की शूटिंग शुरू होने के दो दिन पहले ही प्रियंका ने फिल्म छोड़ने का फैसला ले लिया। प्रियंका ने यह कहकर फिल्म छोड़ी थी कि उन्हें शादी करनी है। सलमान ने उनकी बात समझी और फिर 'भारत' में कैटरीना कैफ को कास्ट किया गया। हालांकि सलमान, प्रियंका के इस कदम से काफी नाराज थे। सलमान खान की फिल्म 'भारत' ईद के मौके पर रिलीज होगी।

 

Konika