EXCLUSIVE: आखिर क्यों सलमान ने अपने 3 बॉडीगार्ड्स को निकाला बाहर

4/25/2017 5:48:06 PM

मुंबई: बॉलीवुड में सलमान खानअपने दंबगाई के लिए जाने जाते हैं। सलमान खान ने हाल ही में 14 साल के अपने मेनेजर रेश्मा शेट्टी को इस कारण निकाल दिया था कि उसने सलमान को अपने खान परिवार से अलग करने की कोशिश की थी। सलमान ने शेट्टी को छोड़ने का फैसला किया, जब उनको पता चला कि फिल्म खान-दान के लिए ुनके भाई सोहेल खान को डेट्स के लिए इंतजार करना पड़ा और सोहेल को सलमान की डेट्स नहीं दीं। 

हमारे विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, सलमान ने अपने तीन अंगरक्षकों को भी निकाल दिया है क्योंकि जनता को उनके बारे में जानकारी देते थे। अभिनेता को जब इस बात का पता चला तो उनके अंगरक्षक जानकारी लीक कर रहे थे, जिसने मीडिया में कहानियां खड़ी कर दीं तो सल्लू ने उन्हें निकाल दिया।