गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रात भर डटे रहे फैंस, भीड़ देख कर करना पड़ा सिक्योरिटी का प्रबंध

12/27/2016 1:37:52 PM

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार सलमान खान का आज 51वां जन्मदिन है। लाखों फैंस सलमान को शुभकामनाएं दे रहे हैं। सलमान ने कल रात मुंबई के पनवेल में अपने फॉर्म हाउस में बर्थ डे की पार्टी का आयोजन किया जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। लेकिन उनके फैंस मुंबई के बांद्रा में उनके घर के बाहर उनकी एक झलक के लिए रात भर डटे रहे और वहीं पर सलमान का बर्थडे सेलिब्रेट किया।


बता दें कि सलमान के घर के बाहर फैंस की इतनी भीड़ थी कि वहां पर सिक्योरिटी का प्रबंध करना पड़ा। फैंस अपने साथ सलमान खान का बैनर, पोस्टर लेकर आए हुए थे। फैंस को उम्मीद थी कि दबंग खान अपनी एक झलक दिखाने जरूर आएंगे। यहां पर सलमान के फैंस ने उनके हिट गानों पर डांस भी किया।