सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली का दिल दहला देने वाला खुलासा- 9 साल की उम्र में हुआ था रेप

3/13/2021 1:10:28 PM

मुंबई. एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस सोमी अली का रिलेशन 90 के दशक में खूब चर्चा में रहा था लेकिन बाद में दोनों किसी वजह से अलग हो गए थे। अब एक बार फिर सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली चर्चा में आ गई है। हाल ही में सोमी ने ऐसा खुलासा किया है। जिसने सब को हैरान कर दिया है।


सोमी ने एक इंटरव्यू में बताया- जब वो 5 और 9 साल की थी, तब उनका यौन शोषण हुआ था। 14 की उम्र में उनका रेप हुआ था।  'मेरा पहला यौन शोषण पाकिस्तान में हुआ था। उस वक्त मैं 5 साल की थी। सर्वेंट क्वार्टर में 3 घटनाएं हुईं। मैंने मम्मी-पापा को इसके बारे में बताया। एक्शन भी लिया गया था। लेकिन मेरे माता-पिता ने मुझसे कहा था कि बेटा ये किसी को बताना नहीं। मेरे दिमाग में यह कई सालों तक रहा। मैं सोच रही थी कि क्या मैंने कुछ गलत किया था? मैंने अपने माता-पिता को क्यों बताया? पाकिस्तान और भारत की संस्कृति बहुत ही छवि आधारित है। वे मुझे सुरक्षा दे रहे थे, लेकिन मैं इसे समझ नहीं पाई। 9 साल की उम्र में फिर ऐसी ही घटना हुई और फिर 14 की उम्र में भी।'


बता दें सोमी 'नो मोर टीयर्स' नाम की एक संस्था चला रही है। जिसकी शुरूआत एक्ट्रेस ने साल 2007 में की थी। सोमी की ये संस्था घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं की मदद करती है। पिछले 14 सालों में उनकी संस्था हजारों महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला चुकी है।

Content Writer

Parminder Kaur