54 की उम्र में भी बेहद स्टाइलिश है संगीता बिजलानी, कभी सलमान संग होने वाली थी शादी

7/10/2019 12:22:50 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल संगीता बिजलानी इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। सुर्खियों से दूर हैं। लेकिन, एक वक्त था जब फिल्मों से ज्यादा वो अपने रिलेशनशिप की वजह से चर्चा बटोरती रही हैं। फिल्मी दुनिया से दूर संगीता अनीता डोंगरे को बीती शाम सैलून के बाहर स्पाॅट किया गया। 

जानकारी के लिए बता दें कि अनीता एक मशहूर इंडियन फैशन डिजाइनर हैं। इस दौरान संगीता ब्लू कलर की डेनिम ड्रेस में काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं।

आउटफिट के साथ ब्लैक शेड्स उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। इस दौरान संगीता ने व्हाइट स्नीकर्स कैरी किए थे। 
 

53 की उम्र में संगीता का स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक काफी कातिलाना था। उन्होंने मीडिया कैमरा को जमकर पोज भी दिए। 

 

बता दें कि संगीता का नाम सलमान खान से जुड़ चुका है। संगीता और सलमान दोनों साल 1986 में एक दूसरे के करीब आए और करीब 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया। चर्चा तो यहां तक थी कि सलमान और संगीता की शादी की तारीख तक आ गई थी। यही नहीं कार्ड भी छप गए थे।

करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण में सलमान ने इस बात को कबूल भी किया था कि संगीता के साथ शादी के कार्ड छप चुके थे। हालांकि सलमान ने तारीख का जिक्र नहीं किया था। वहीं सलमान और संगीता आज भी अच्छे दोस्त हैं।

सलमान से रिश्ता खत्म करने के बाद संगीता ने साल 1996 में क्रिकेटर अजहरुद्दीन से शादी कर ली। संगीता और अजहर का रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया और साल 2010 में दोनों का तलाक हो गया। संगीता ने छोटे पर्दे के लिए भी काम किया है और हालांकि कभी कभार उनको फिल्मी पार्टियों में स्पॉट किया जाता है। 

Smita Sharma