Lockdown: अपने ''प्यार'' संग सलमान ने नाश्ते में खाईं हरी पत्तियां, इंटरनेट पर वीडियो वायरल

4/10/2020 2:24:57 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों सोशल साइट पर काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और कुछ वीडियोज शेयर करते हैं। इसी बीच हाल ही में भाईजान ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में उनका अलग अंदाज देखने को मिल रहा है।

दरअसल, इस वीडियो में सलमान घोड़े को तो हरी पत्तियां खिला ही रहे हैं,इसके साथ वे खुद भी वहीं पत्तियांखाते जा रहे हैं।

इस वीडियो के कैप्शन में सलमान ने लिखा, 'ब्रेकफास्ट विद माई लव।'सलमान खान के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही फैंस उनकी तस्वीरों पर कमेंट भी कर रहे हैं। 

इससे पहले सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की थीं। एक तस्वीर किसी मस्जिद के बाहर की थी जबकि दूसरी कब्रिस्तान के बाहर की। इन दोनों तस्वीरों में कोई भी शख्स नजर नहीं आ रहा था। इनके जरिए सलमान ने ये बताने की कोशिश की थी कि शब-ए-बरात पर लोगों ने लॉकडाउन का किस तरह पालन किया और वो घर से बाहर नहीं निकले।

बता दें कि सलमान लॉकडाउन की वजह से अपने पनवेल फॉर्महाउस पर ही फंस गए हैं। इस बात की जानकारी सलमान ने एक वीडियो के जरिए दी थी। इस वीडियो में वह अपने भतीजे  निर्वान (सोहेल खान का बेटा) के साथ दिख रहे थे। वीडियो में वह बता रहे हैं कि उन्होंने तीन हफ्तों से अपने पिता को नहीं देखा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Breakfast with my love...

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on Apr 9, 2020 at 10:44pm PDT

 

Smita Sharma