सलमान के ''दस का दम'' की पहली झलक आई सामने, टाइटल ट्रेक में आवाज के साथ किया धमाकेदार डांस

5/26/2018 12:12:58 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का अपकमिंग शो 'दस का दम' 4 जून को टीवी पर दस्तक देने वाला है। हाल ही में इस शो का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। वहीं सलमान ने पहली बार टाइटल ट्रैक में अपनी आवाज दी है और गानें पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।  

इस गाने को मुदस्सर खान ने कोरियोग्राफ किया है। सलमान ने सॉन्ग के जरिए बताया है कि अनुमान पर आधारित यह ऐसा खेल है, जो पहले कभी नहीं देखा होगा।

गाने के बोल में यह भी कहा गया है कि अनुमान अगर लगभग सही भी होगा, तब भी कंटेस्टेंट खाली हाथ नही जाएगा। 

बता दें कि यह 'दस का दम' का दूसरा सीजन है। इससे पहले 2008 में सलमान सोनी टीवी पर ही इस शो को होस्ट कर चुके हैं, जो सुपरहिट साबित हुआ था। वहीं उनकी फिल्मों के बारे में बात करें तो उनकी स्टारर मूवी 'रेस 3' 15 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

इस फिल्म को रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है।  'रेस 3' में सलमान के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, डेज़ी शाह और जैकलीन फर्नांडीज भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। 

 

Punjab Kesari