सलमान खान के हमशक्ल को सड़क पर देख दंग रह गए लोग, वीडियो वायरल
1/21/2019 11:31:01 AM
मुंबई: ऐसा कहा जाता है कि इस दुनिया में एक शक्ल के काफी शख्स होते है। वहीं सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे लोगों को देखा जाता है, जिनकी शक्ल किसी स्टार से इतनी मिलती जुलती है कि इन लोगों को देख कर असली और नकली का अंदाजा लगा पाना थोड़ा सा मुश्किल हो जाता है। अब ऐसे ही इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में जो शख्स नजर आ रहा है उसकी शक्ल हू-ब-हू बॉलीवुड एक्टर सलामन खान से मिल रही है। शख्स का चेहरा सलमान से इतना मिल रहा है कि लोग उन्हें सल्लू भाई की समझ रहे है। इस दौरान यह आदमी बाजार में सड़क के किनारे बाइक ठीक करता नजर आ रहा है।
सलामन खान का हमशक्ल
इस वीडियो में जिस तरह से इस शक्स ने सलमान के लुक की कॉपी की है, इससे साफ जाहिर है कि यह जनाब भी भाईजान का काफी बड़ा फैन हैं। ये वीडिया पाकिस्तान के कराची शहर का है। इस वीडियो को देख कर कहना गलत नहीं होगा कि सलमान खान को चाहने वाले भारत ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी हैं।
Watch: Salman Khan's lookalike spotted in Karachi.@SherySyed_ @khalid_pk pic.twitter.com/xyqUuNiBfN
— حاجی موسیٰ سوریا (@HajiMoosaSuriya) January 19, 2019