सलमान खान की दरियादिली ने फिर जीता दिल, अब मुंबई पुलिस में बांटे 1 लाख हैंड सैनिटाइजर

5/31/2020 9:09:57 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान की दरियादिली को तो हर कोई जानता है। वह अक्सर मुसीबत में लोगों की मदद करते नजर आए हैं। वहीं जब से देश में लाॅकडाउन हुआ बै तब से ही सलमान अलग-अलग अंदाज से लोगों की मदद कर रहे हैं।

PunjabKesari

बीते दिनों जहां सलमान ने दिहाड़ी मजदूरों के लिए करोड़ों रुपए का दान किया उसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री में काम करने वाले कामगारों के लिए राशन भरकर ट्रक भेजकर उनकी मदद करना शुरू किया था।

PunjabKesari

ईद पर सलमान ने जरुरतमंदों में राशन बांटा। वहीं अब एक बार फिर सलमान खान ने अपनी दिलदारी का सबूत एक बार फिर पेश किया। वह मुंबई के फ्रंटलाइन वॉरियर्स के लिए आगे आए है। दरअसल,सलमान ने हाल ही में एक पर्सनल केअर ब्रांड 'FRSH' लॉन्च किया था।

PunjabKesari

उन्होंने अपने ब्रांड के एक लाख हैंड सैनिटाइजर मुंबई पुलिस विभाग में दान किए हैं। महाराष्ट्र के नेता राहुल एन कनाल ने एक ट्वीट के जरिए सलमान खान को धन्यवाद देते हुए उनके नेक की सराहना किया है। नेता राहुल एन कनाल ने अपने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर के दी।

PunjabKesari

उन्होंने पुलिस को सौंपे जा रहे सैनिटायर्स की तस्वीरें शेयर की।  राहुल के अनुसार अब तक 1 लाख से अधिक लोगों को सैनिटाइजर वितरित किया गया है। उन्होने अपने ट्वीट करते हुए लिखा-'सलमान खान को धन्यवाद। साथ ही उन्होंने लिखा है, सभी पुलिस कर्मीयों में सैनिटाइजर बांटा है।

PunjabKesari

सीएम ऑफिस ने ट्वीट कर मुंबई पुलिस को 1 लाख सैनिटाइजर देने पर सलमान खान का शुक्रिया अदा किया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले सलमान ने 10.50 करोड़ का दान दिया था

PunjabKesari
सलमान खान ने भूखे मजदूरों के लिए ट्रक, ट्रैक्टर और बैलगाड़ी में भर कर खाना भेजा था। फिल्म इडंस्ट्री में उन लोगों के खाते में भी पैसे भिजवाए हैं, जिन लोगों के साथ उन्होंने कभी काम नहीं किया है। फेडरेशन की ओर से भेजे गए मजदूरों के बैंक अकाउंट में अप्रैल और मई में रुपए ट्रांसफर किए।


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Launching my new grooming and personal care brand FRSH !! @frshgrooming Yeh kya hai? Kiska hai? Kiske liye hai? Aur yeh kab aur kahaan milega? Yeh aapka aur mera, yani ke hamara brand hai! Bohot kuch layega aap tak. Filhal Sanitizers laraha hai. Aap ke liye hai, taaki aap safe aur saaf raho, yeh milega apko pehle FRSH ki website aur phir har jagah Link bio me hai Try karo @frshgrooming ko follow karo #RahoFrshRahoSafe

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on May 24, 2020 at 7:48am PDT


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News