Video: पहाड़ों के बीच भांजी संग सलमान का डांस, आयत पर यूं प्यार लुटाते नजर आए भाईजान

1/23/2021 11:26:58 AM

मुंबई: इंडस्ट्री के भाईजान सलमान खान अपनी फैमिली के बेहद करीब हैं। वह अपनी फैमिली से कितना प्यार करते हैं ये तो हर कोई जानता है लेकिन सलमान अपने भांजे-भांजियों से ज्यादा ही अटैच हैं। सलमान खास कर बहन अर्पिता खान शर्मा के बच्चों आहिल और आयत से खास क्लोज हैं। हाल ही में सलमान का भांजी आयत के साथ एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

इस वीडियो को अर्पिता खान शर्मा ने इंस्टा पर शेयर किया है। वहीं सलमान ने भी इस वीडियो रिपोस्ट किया है। वीडियो में अपनी भांजी के साथ डांस करते दिख रहे हैं। बैकग्राउंड में फिल्म बजरंगी भाईजान का गाना तू जो मिला चल रहा है।

PunjabKesari

पहाड़ियों के बीच सलमान  भांजी आयत को गोद में लिए खूब प्यार लुटा रहे हैं। लुक की बात करें तो ब्लैक टी-शर्ट, जींस और डेनिम जैकेट में नजर आ रहे हैं। सिर पर पगड़ी बांधे सलमान बेहद हैंडसम लग रहे हैं।

PunjabKesari

वहीं आयत येलो कलर के फ्लॉवर प्रिंटेड आउटफिट में नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा-'बेशर्त प्यार'। फैंस सलमान के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

 

वर्कफ्रंट की बात करें सलमान फिल्म 'अंतिम' की शूटिंग में बिजी हैं। सलमान खान प्रोडक्शंस की फिल्म है जो अगस्त 2021 में रिलीज हो सकती है। फिल्म को 2018 की सुपरहिट मराठी फिल्म 'मुलशी' का रीमेक बताया जा रहा है। सलमान जल्द ही फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड हीरो' में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में एक्ट्रेस दिशा पटानी और रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News