बर्थडे पर सलमान खान ने पैपराजी संग काटा केक, कटिंग के बाद कैमरे के सामने 'भाईजान' ने दिखाया अपना स्वैग

12/27/2022 10:43:30 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'भाईजान' के नाम से मशहूर सलमान खान की न सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सलमान ने न सिर्फ फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग बल्कि रियल लाइफ में भी दिलदार अंदाज से लोगों का दिल जीता है। यही वजह है कि दुनियाभर में उनके फैंस सलमान की एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। आज भाईजान अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं, ऐसे में दुनियाभर के लोगों का उन्हें खूब प्यार मिल रहा है। इसी बीच उन्होंने अपने बर्थडे पर देर रात फैंस के साथ केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं।


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सलमान खान ब्लैक टी-शर्ट के साथ मैचिंग पैंट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। 


सलमान जैसे ही अपनी बर्थडे पार्टी में एंट्री करने ही वाले थे, उससे पहले पैपराजी एक्टर के लिए केक लेकर आ गए।

 

ऐसे में सलमान में दिल खोलकर मीडिया कर्मियों का स्वागत किया और उनके साथ भी केक काटकर  बर्थडे सेलिब्रेट किया।

 

पैपराजी ने अपने हाथों पर केक रखकर भाईजान से केक कटवाया। इस दौरान एक्टर ने पैपराजी फैंस के साथ भी कई पोज दिए।

 

अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसे फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।


काम की बात करें तो सलमान खाल जल्द ही 'किसी का भाई, किसी की जान' और 'टाइगर 3' में नजर आएंगे।

Content Writer

suman prajapati