सलमान खान ने जुड़वा बच्चों के जन्म पर दुबई के क्राउन प्रिंस को दी बधाई, यूजर बोले-''भाई तुम्हारा खून कब खौलेगा''

5/26/2021 3:23:56 PM

मुंबई:'दबंग' स्टार सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में सलमान ने दुबई के क्राउन प्रिंस को बधाई देते हुए एक तस्वीर शेयर की। दरअसल,हिज रॉयल हायनेस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मक्तूम जुड़वा बच्चों के पिता बने हैं। ऐसे में सलमान ने शेख हमदान की जुड़वा बच्चों संग फोटो शेयर करते हुए पोस्ट लिखी है।

तस्वीर में प्रिंस अपने बच्चों को गोद में लिए दिख रहे और प्यार से निहारते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ सलमान खान ने लिखा-'जुड़वा बच्चों के पिता बनने पर आपको बधाई हो शेख हमदान, उन सभी को प्यार, स्वास्थ्य, खुशी और सम्मान की कामना करते हैं।'

 

वैसे तो फैंस सलमान की इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन एक यूजर ने कमेंट पर लिखा-'भाई आपका खून कब खोलेगा।' यूजर का ये कमेंट सोशल मीडिया पर इस समय चर्चा का विषय बना है। 

 

सलमान खान के अलावा संजय दत्त ने भी दुबई के क्राउन प्रिंस को बधाई दी। एक्टर ने ट्वीट कर लिखा-'हिज रॉयल हाइनेस शेख को जुड़वा बच्चों का स्वागत करने के लिए बधाई। मैं उन्हें दुनिया के सभी प्यार, भाग्य और खुशियों की कामना करता हूं।' संजय दत्त ने भी क्राउन प्रिंस के साथ उनके जुड़वा बच्चों की तस्वीर शेयर की है।

काम की बात करें तो सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' हाल ही में रिलीज हुई है। इसमें दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा जैकी श्रॉफ और गौतम गुलाटी हैं।. फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया था।

Content Writer

Smita Sharma