बालकनी में आकर फैंस के साथ रुबरु हुए सलमान, परिवार के साथ एेसे मनाई ईद

6/17/2018 11:29:36 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान हर त्यौहार को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। हाल ही में सलमान के घर में कल ईद मनाई गई।

सलमान ने पूरे परिवार के साथ ईद सेलिब्रेट की और कुछ तस्वीरें भी शेयर की।

ईद के खास मौके पर सलमान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी ईद मनाने सलमान कि घर पहुँची।

सोशल मिडीया पर सलमान की वीडियो भी वायरल हो रही है जिसमें वह अपने घर की बालकनी में खड़े होकर फैंस के साथ रुबरु हुए।

वहीं एक और वीडियो में सलमान अपनी फैमिली के साथ सबको ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। 

ईद के खास मौके पर यूलिया सलवार सूट में गज़ब ढ़ा रही थीं।

यूलिया ने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

सलमान ने लाइट येलो कलर का पठानी सूट पहना हुआ है जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे हैं।

इस पीर्टी में अरबाज खान भी घर के बाहर नज़र आए। सोहेल खान भी अपने परिवार के साथ नज़र आए।

वहीं बात करें सलमान की फिल्म 'रेस 3' की तो पहले ही दिन सलमान की फिल्म ने 29 करोड़ की कलेक्शन की है।

सलमान अपनी हर फिल्म को ईद जैसे खास मैके पर ही रिलीज़ करते हैं।

खबरों की माने तो वीकेंड पर 'रेस 3' की कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है। 

 

 

 

A post shared by Atul Agnihotri (@atulreellife) on

 

Punjab Kesari