लेडी लव यूलिया के बर्थडे पर सलमान ने दी ग्रैंड पार्टी, मैचिंग आउटफिट में स्टाइलिश दिखा रयूमर्ड कपल

7/25/2022 11:03:02 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान और यूलिया वंतूर अक्सर ही अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। भले ही सलमान-यूलिया ने कभी अपने रिश्ते को पब्लिकली नहीं किया लेकिन दोनों अक्सर इवेंट पर एक साथ स्पाॅट किए जाते हैं। हाल ही में इस रूमर्ड की एक तस्वीर सामने आई हैं। दरअसल,24 जुलाई को यूलिया वंतूर 42 वां बर्थडे था।

इस दिन को खास बनाने के लिए एक्टर ने एक शानदार पार्टी रखी। इस पार्टी में सलमान के करीबी दोस्तों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के भी कुछ लोग नजर आए। सलमान के भाई सोहेल खान और बहनोई आयुश शर्मा भी यूलिया के बर्थडे में शामिल हुए।

यूलिया वंतूर ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बर्थडे बैश के मौके पर यूलिया ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना था, जिसमें वह बेहद गॉर्जियस लग रही थीं।

वहीं सलमान भी यूलिया के ट्विनिंग किए नजर आए। भाईजान ब्लैक शर्ट और पैंट में हैंडसम लग रहे हैं। सेलिब्रेशन में वह एकदम क्लीन शेव लुक में दिखे। सलमान पहले से काफी स्लिम भी नजर आ रहे हैं। सलमान का यह नया अवतार देख फैंस भी खुश हो गए।

वीडियो शेयर कर यूलिया ने लिखा-'मेरे प्यार दोस्तों आज मैं बहुत खुश हैं। इतना प्यार देखकर बहुत खुशी होती है और मेरा मन करता है कि इस प्यार को बांटू। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मेरी जिंदगी में इतने प्यारे लोग हैं। दोस्त हैं, वो फैमिली है जिससे मैं प्यार करती हूं। मेरे बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए थैंक यू। कोई प्लान नहीं था, बस दोस्ती, दिल और खूब सारी मस्ती थी। मेरी जिंदगी आपकी वजह से और बेहतर है। काश बीती रात मेरे सारे करीबी यहां होते। आप सभी के प्यार, मैसेज, शुभकामनाओं और लगातार सपोर्ट के लिए दिल से शुक्रिया। मैं आप सभी को ढेर सारा प्यार भेज रही हूं।'

View this post on Instagram

A post shared by Iulia Vantur (@vanturiulia)

बता दें कि यूलिया वंतूर अब बॉलीवुड में अपना करियर बना रही हैं। कुछ महीने पहले यूलिया वंतूर ने पॉपुलर सिंगर गुरु रंधावा के साथ  'मैं चला' म्यूजिक वीडियो किया था।
 

Content Writer

Smita Sharma