लाॅकडाउन के बीच सलमान ने सेलिब्रेट किया भांजे का बर्थडे, देखें सेलिब्रेशन की खास तस्वीरें

3/30/2020 2:10:24 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों लाॅकडाउन में अपनी फैमिली के साथ जमकर क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हाल ही में बाॅलीवुड के दबंग खान ने भांजे आहिल खान बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंस्टा अकाउंट पर जमकर वायरल हो रही हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में सलमान भांजे के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं। एक तस्वीर में वह भांजे के हाथ से केक खाते दिख रही हैं।

इस तस्वीर में सलमान और आहिल के अलावा आयुष भी नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर की बात करें तो इसमें आहिल पापा आयुष के साथ दिख रही हैं। इस बर्थडे सेलिब्रेशन में आहिल की छोटी बहन यानि अयात भी दिख रही हैं।

तस्वीर अयात मम्मी अर्पिता की गोद में नजर आ रही हैं। वहीं उनके साथ सलमान की बड़ी बहन अलवीरा भी दिख रही हैं। सलमान की फैमिली संग ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।


 

25000 दिहाड़ी मजदूरों की मदद करेंगे सलमान

बता दें कि सलमान लाॅकडाउन के चलते आर्थिक तंगी से जूझ रहे 25000 दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए आगे हैं। इस बात की जानकारी  FWICE के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे ने एक वेबसाइट में की है।

उन्होंने कहा-"सलमान खान फिल्म्स की सीईओ शमीरा नाम्बियार ने चंद दिनों पहले दिहाड़ी मजदूरों की मदद को लेकर फेडरेशन को फोन किया था। मैंने उन्हें बताया कि यूं तो फेडरेशन कर साथ विभिन्न विधाओं से संबंधित पांच लाख वर्कर जुड़े हुए हैं, मगर दिहाड़ी मजदूरों की संख्या तकरीबन 25000 है। हालांकि सलमान की तरफ से इस बात की कोई ऑफिशयल जानकारी सामने नहीं आई है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान जल्द ही 'राधे' में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ दिशा पाटनी और जैकी श्राॅफ हैं। इसके अलावा वह 'कभी ईद कभी दीवाली' पर काम कर रहे हैं। 

Smita Sharma