कुड़ी पटोला बम दा गोला..शहनाज को सलमान से मिला कॉम्पिलमेंट, 'बिग बॉस 16' के मंच पर भाईजान संग 'मिस गिल' ने किया डांस

12/10/2022 10:42:38 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'मोस्ट ब्यूटीफुल' एक्ट्रेस शहनाज गिल के सितारे इन दिनों बुलंदी पर हैं। एक्ट्रेस अपने काम, लुक और अंदाज से लगातार फैंस के दिल जीत रही हैं। अब हाल ही में लाखों के दिलों की धड़कन टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 16 में पहुंची, जहां वह सलमान खान के साथ डांस करती नजर आईं। सेट से शहनाज का सलमान संग यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

 

दरअसल, सिद्धार्थ शुक्ला के एक फैन पेज ने सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 16' के अपकमिंग वीकेंड का वार एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में सलमान खान और शहनाज जमकर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज शो में नाचती हुई एंट्री लेती हैं और सलमान उन्हें छेड़ते हुए कहते हैं- 'सीजन 13 में सलवार कमीज पहनकर तुम ऐसे ही नाचती हुई आई थी।' 

 

सलमान के मुंह से ऐसा सुनकर शहनाज उन्हें खुशी से भाईजान पुकारती हैं और गले लगा लेती हैं। शहनाज, सलमान से कहती है, आप मुझे पंजाबी में कॉम्पिलमेंट दीजिए, इस पर एक्टर कहते है 'कुड़ी पटोला बम दा गोला'। इसके बाद शहनाज और सलमान दिल दिया गलां पर डांस करते नजर आते हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लू ऑफ शोल्डर ड्रेस में बेहद स्टनिंग लग रही हैं।

 


बता दें कि शहनाज गिल बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नजर आई थी। शो में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। इस सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला विनर रहे थे और शहनाज शो की सेंकेड रनर अप रही थी।

Content Writer

suman prajapati