इस स्टार किड का सलमान खान से है खास रिश्ता, पिता हैं फ्लॉप हीरो

7/23/2019 7:15:52 PM

तड़का टीम. सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार्स के बच्चों की तस्वीरें आते ही वायरल हो जाती हैं। इसकी एक बानगी हाल ही में देखने को भी मिली। दरअसल, सोमवार को सोहेल खान के बेटे निर्वान खान को मुंबई में एक थियेटर के बाहर स्पॉट किया गया। बस तभी से,  उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

ब्लैक कलर की प्रिंटेड टीशर्ट पर वाइट कलर की अपर डाले निर्वान लुक्स के मामले में बिल्कुल अपने पापा पर गए हैं। उनकी शक्ल अपने पापा से मिलती है।  वहीं, निर्वान अपने चाचा सलमान खान की तरह अपने लुक्स से किसी को भी इम्प्रेस कर सकते हैं। 

अभी हाल ही में सलमान ने एक वीडियो भी पोस्ट किया था, जिसमें सोहेल खान के बेटे निर्वान और अरबाज़ खान के बेटे अरहान खान साथ दिख रहे थे। दिखने में बेहद स्टाइलिश निर्वान, सोहेल खान के बड़े बेटे हैं। सोहेल के छोटे बेटे का नाम योहान खान है। 

सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहने वाले निर्वान को दोस्तों के साथ घूमना-फिरना पसंद है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी और दोस्तों की भी तस्वीरें साझा करते हैं। सोहेल खान के बेटे और सलमान खान के भतीजे निर्वान खान को विरासत में एक्टिंग मिली है। उन्होंने अपना पहला डबस्मैश एप लॉन्च करके ही बहुत अधिक सुर्खिया बटोर ली थी। निर्वान के इंस्टाग्राम पर 37000 से अधिक और ट्विटर पर 50 हजार से अधिक फॉलोवर्स है। 18 साल के निर्वान के बॉलीवुड डेब्यू का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है। 

 

Smita Sharma