सलमान खान के बेहद करीब हैं शेरा, बॉडीगार्ड ने सुनाई पहली मुलाकात की कहानी

5/9/2021 4:50:41 PM

मुंबई. एक्टर सलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेरा को अपने भाई की तरह मानते हैं। शेरा को सलमान के साथ काम करते 26 साल हो गए हैं। दोनों का एक-दूसरे के साथ गहरा रिश्ता है। शेरा अक्सर सलमान के साथ नजर आते हैं। हाल ही में शेरा ने सलमान के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात की है।

PunjabKesari
शेरा ने कहा- 'हम पहली बार तब मिले जब मैं हॉलीवुड सिंगर Whigfield के शो में सिक्योरिटी संभाल रहा था। मैं सलमान से दोबारा तब मिला जब हॉलीवुड एक्टर Keanu Reeves को भारत आना था। स्पीड रिलीज हो गई थी और मैट्रिक्स रिलीज होनी थी। सलमान के साथ मैंने अपना पहला शो चंडीगढ़ में किया था, और उसके बाद से ही हम साथ रहे हैं।' Keanu Reeves साल 1999 में भारत आए थे। वह जी सिने अवॉर्ड्स में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने फिल्म सोल्जर के लिए प्रीति जिंटा को बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड दिया था। अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हॉलीवुड एक्टर ने कुर्ता-पजामा पहन रखा था।

PunjabKesari
शेरा ने आगे कहा- सलमान उनके बेटे टाइगर को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। महामारी खत्म होने पर इस बारे में घोषणा की जाएगी। बता दें सलमान ने फिल्म 'बॉडीगार्ड' शेरा को डेडिकेट की थी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News