बच्चन बहू ऐश्वर्या के अलावा इन हसीनाओं के साथ था सलमान का अफेयर, शादी तक भी पहुंची थी बात

12/27/2017 5:54:01 PM

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपना 52 साल के हो गए हैं। हाल में ही उनकी सुपरहिट फिल्म टाइगर ज़िंदा है रिलीज हुई है, जिस कारण न केवल बॉलीवुड इंडस्ट्री में बल्कि उनके फैंस में भी एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। वैसे इवेंट से लेकर अवॉर्ट फंक्शन तक भाईजान से सभी एक ही सवाल पूछते हैं कि वो शादी कब करेंगे। वैसे सलमान की लाउफ काफी विवादों से घिरी हुई है। आए दिन वो किसी ना किसी कॉन्ट्रोवर्सी में फंस ही जाते हैं। लेकिन बात अगर उनके अफेयर की हो तो वो भी मीडिया की नजरों से बचे नहीं हैं। सलमान अपने अफेयर को लेकर हमेशा सुर्खियों में ही रहते हैं। आज हम आपको भाईजान के बर्थडे के खास मौके पर उनके अफेयर के बारे में बताएंगे कि किस-किस एक्ट्रैस के साथ उनका नाम जोड़ा जाता है। 

PunjabKesari

संगीता बिजलानी

सलमान का नाम सबसे पहले संगीता बिजलानी के साथ जुड़ा था। बताया जाता है कि दोनों शादी करने वाले थे और शादी के कार्ड भी छप गए थेय़। शादी की तैयारियां जोरों पर थी लेकिन संगीता ने शादी से इंकार कर दिया। खबरों की मानें तो सलमान सोमी अली को डेट करने लगे थे। इन सब बातों से परेशान संगीता ने सलमान से शादी नहीं करने का फैसला किया। आज संगीता और सलमान एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।

PunjabKesari
सोमी अली

सलमान के अफेयर्स की लिस्ट में एक नाम सोमी अली का भी है. कहा जाता है कि दोनों जल्द शादी भी करने वाले थे लेकिन अचानक से सब कुछ खत्म हो गया. सलमान ने ऐश्वर्या राय के आने से सोमी अली से दूरी बना ली थी.

PunjabKesari

ऐश्वर्या राय

फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा था. लेकिन एक्टर के दबंग स्वभाव के चलते दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। साल 2002 में दोनों ने एक दूसरे पर खुलकर इल्जाम लगाए थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद माना था कि अपनी बेवकूफी की वजह से उनका ऐश्वर्या के साथ रिश्ता खराब हुआ। उन्होंने ब्रेकअप का कारण ऐश्वर्या के पापा को बताते हुआ कहा था कि ऐश्वर्या के पिता मेरे बारे में बिल्कुल ठीक सोचते थे।

PunjabKesari

कैटरीना कैफ

ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद सलमान की जिंदगी में कटरीना कैफ की एंट्री हुई। कटरीना के साथ उनका रिलेशन 6 साल तक चला। दोनों के शादी करने की भी खबरें थी लेकिन दबंग और जिद्दी रवैये के चलते कटरीना के साथ उनकी तकरार बढ़ने लगी। धीरे-धीरे वह सलमान खान से दूर जाने लगीं और रणबीर कपूर के करीब आ गईं। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी आज ये दोनों अच्छे दोस्त हैं। 5 साल बाद फिल्म 'टाइगर जिंदा है' से इस जोड़ी ने बड़े पर्दे पर वापसी की है।

 PunjabKesari
यूलिया वंतूर

इन दिनों सलमान खान का नाम रोमानियन मॉडल यूलिया वंतूर के साथ जोड़ा जा रहा है। ये दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ समय बिताते हुए देखे जाते हैं। यूलिया सलमान के घरवालों को भी काफी पसंद हैं। दोनों पहली बार रोमानिया में मिले थे। तभी से दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग हो गई। अक्सर इनके ब्रेकअप और शादी करने की खबरें आती रहती हैं।c


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News