जब ऐश्वर्या के दरवाजे पर सारी रात रोते-चिल्लाते रहे सलमान, प्यार में बह गया था खून

12/27/2017 3:40:47 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आज अपना 52वां बर्थडे सैलिब्रैट कर रहे है।  उनका जन्म 27 दिसंबर 1965 को हुआ। वह सलीम खान और सलमा के बड़े बेटे हैं।सलमान और ऐश्वर्या की लव स्टोरी बॉलीवुड की जबरदस्त प्रेम कहानियों में से एक है। दोनों के बीच एक प्यारी सी लव स्टोरी चल रही थी लेकिन सलमान अपनी ही गलतियों की वजह से अपने इस खूबसूरत रिश्ते से हाथ धो बैठें। उसके बाद अभिषेक ने ऐश्वर्या राय की जिंदगी में एंट्री ली और उनसे शादी कर ली। सलमान खान के जन्मदिन के अवसर पर हम आपको बता रहे है सलमान और ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी जो अधूरी रह गई।

सलमान और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी साल 1997 में शुरू हुई थी। ऐश्वर्या ने बॉलीवुड में नई एंट्री की थी। हालांकि उस वक्त सलमान और सोमी के अफेयर के चर्चे थे। सूत्रों के अनुसार सलमान सोमी को लेकर काफी सीरियस थे और उनसे शादी भी करना चाहते थे लेकिन सलमान की नजर ऐश्वर्या पर पड़ी और सलमान का दिल सोमी को छोड़कर विश्व सुंदरी के लिए धड़कने लगा।

ऐश्वर्या धीरे-धीरे सलमान की निजी जिंदगी में भी दाखिल होने लगीं। वह सलमान के परिवारवालों के साथ घुलने मिलने लगीं। सूत्रों के अनुसार सलमान के कुछ खास दोस्त ऐश्वर्या को 'भाभी' कहकर बुलाते थे। हालांकि खबर ये भी थी कि ऐश्वर्या के माता-पिता को सलमान के साथ ये रिश्ता बिल्कुल मंजूर नहीं था। यहां तक कि उन्होंने ऐश को सलमान से दूरी बनाने के लिए भी कहा था। अपनी माता-पिता की इस बात से ऐश इतनी नाराज हुईं कि घर छोड़कर मुंबई में अकेले रहने लगीं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक दिन आधी रात को सलमान ऐश्वर्या के घर पहुंच गए थे और उनका दरवाजा जोर-जोर से पीटने लगे थे। सलमान ने गुस्से में आकर 19वीं मंजिल से कूदने की धमकी भी दी थी। उस दिन सुबह करीब 3 बजे तक वह ऐश के घर का दरवाजा पीटते रहे। लोगों का यहां तक कहना था कि दरवाजा पीटते-पीटते सलमान के हाथों से खून तक निकलने लगा था पर वह लगातार ऐसा किए जा रहे थे।

सलमान रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे। दरवाजे पर खड़े होकर वो ऐश्वर्या का नाम पुकार रहे थे। इस हंगामे की वजह ये बताया जाता है कि वह ऐश्वर्या से शादी करना चाहते थे लेकिन ऐश कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रही थीं और उस वक्त शादी नहीं करना चाहती थीं। बाद में ये भी खबरें आई थी कि ऐश्वर्या के पिता ने सलमान के खिलाफ थाने में केस भी दर्ज कराया था।