ऐश्वर्या राय से कैटरीना कैफ तक इन हसीनाओं को डेट कर चुके हैं सलमान, एक से होते-होते रह गई थी शादी

12/27/2019 11:35:18 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'दबंग खान' यानी सलमान खान हमेशा अपने दबंगई अंदाज से फैंस का दिल जीतते रहे हैं। बॉलीवुड के ये सुपरहीरो आज अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री में एक हीरो के रूप में करियर बनाने के बाद कभी विवादों तो कभी अफेयर की खबरों को लेकर हमेशा सुर्खियों मेंरहे हैं। सलमान खान ने अपनी लाइफ में कई हसीनाओं को डेट किया लेकिन किसी से भी शादी न रचा पाए। तो ऐसे में जानते हैं सलमान खान किन-किन हसीनाओं संग अफेयर के चर्चे रहे हैं।

1.शहीन जाफरी


शहीन जाफरी सलमान का पहला प्यार थीं। इसके बारे में सलमान खान ने एक इंटरव्यू में भी खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वो 16 साल के थे तब से ही वो शहीन जाफरी को बहुत पसंद करते थे। शहीन जाफरी एक्टर अशोक कुमार की ग्रेंड-डॉटर थी। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। सलमान शहीन के कालेज के बाहद घंटो उनका इंतजार भी किया करते थे। दोनों की शादी की खबरें भी उस वक्त काफी सुर्खियों में रहीं, लेकिन जब सलमान की लाइफ में मिस इंडिया विनर रह चुकी संगीता बिजलानी आईं तो शहीन और सलमान एक-दूसरे से दूर हो गए।

2.संगीता बिजलानी


सलमान और संगीता बिजलानी दोनों की मुलाकात 80 केे दशकों में हुई थी। संगीता सलमान और उनकी खान फैमिली के काफी क्लोज थीं, उन्हें सलमान की बहन अर्पिता की शादी में भी स्पॉट किया गया था।

सलमान खान ने खुद भी बताया था कि बहुत जल्द दोनों शादी करने जा रहे हैं। लेकिन कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया और दोनों अलग हो गए।
3.सोमी अली


सोमी अली जो एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं, इनके साथ सलमान खान का काफी लंबे समय तक अफेयर रहा। सोमी अली सलमान की मूवी मैने प्यार किया देखने के बाद ही सलमान को दिल दे बैठी थी। लेकिन दोनों में किसी कारणों को लेकर दुरिया पैदा हो गईं और 8 साल तक एक-दूसरे डेट करने के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए।
4.ऐश्वर्या राय


सभी एक्ट्रेस के अफेयर के बाद सलमान ऐश्वर्या राय संग अफेयर को लेकर काफी चर्चा में रहे। सलमान और एश्वर्या की मुलाकात 1999 में हम दिल दे चुके सनम के सेट पर हुई थी, वहीं दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। दोनों के बीच सब कुछ सही चल रहा था।

फिर एक दिन सलमान ऐश्वर्या के घर रात 3 बजे गए और उनका दरवाजा जोर से पीटने लगे। सलमान ने गुस्से में 19वीं मंजिल से कूदने की धमकी भी दी थी। सलमान के इस तरह के बर्ताव को लेकर ऐश्वर्या को बहुत बुरा लगा और उन्होने सलमान से ब्रेकअप कर लिया। इस तरह सलमान और ऐश्वर्या का ब्रेकअप बहुत बुरी तरह हुआ।
5.कैटरीना कैफ


ऐश के बाद सलमान कैटरीना कैफ के साथ प्यार को लेकर चर्चा में आए। उस वक्त कैटरीना सिर्फ 18 साल की ही थी। कैटरीना सलमान के साथ फिल्म मैने प्यार क्यूं किया से काफी सुपरहिट हो गईं। लेकिन साल 2009 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।
6.यूलिया वंतूर


सलमान खान ने अपनी फिल्मों के जरिए कई एक्ट्रेस को लॉन्च किया है। सभी से ब्रेकअप की खबरों के बाद सलमान रोमियन ब्यूटी यूलिया वंतूर के प्यार को लेकर चर्चा में आए। दोनों को अक्सर कई पार्टीज और उनकी फैमिली के साथ एक-साथ स्पॉट किया जाता है। सलमान खान ने यूलिया के साथ शादी के बारे में भी खुलासा किया था। दोनों अक्सर एक-साथ स्पॉट होने के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं।

Edited By

Vikas Sharma