'बिग बॉस 16' ने मारी बाजी, ओरमैक्स मीडिया के मुताबिक बना नंबर 1 रियालिटी शो
12/14/2022 4:15:54 PM

नई दिल्ली। मेगास्टार सलमान खान के 2010 में होस्ट के रूप में शामिल होने के बाद से बिग बॉस भारत का सबसे लोकप्रिय टेलीविजन रियलिटी शो बन गया है। ऑरमैक्स मीडिया द्वारा इस हफ्ते के रिसर्च के अनुसार, ये शो ऑडियंस इंगेजमेंट के आधार पर 3 दिसंबर से 9 दिसंबर तक टॉप 3 मोस्ट लाइक्ड हिंदी टीवी शोज की लिस्ट में शामिल है।
पिछले 13 सालों से शो में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले सलमान खान भारत के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस फेस बने हुए हैं। जिस पल से सुपरस्टार का नाम इस शो के साथ जुड़ा, इसने निस्संदेह दर्शकों के बीच एक अलग ही जोश पैदा कर दिया, और आज तक, हर साल दर्शक नए सीज़न के साथ उन्हें बतौर होस्ट शो पर देखने के लिए एक्साइटेड रहते है। यह शो अब अपने 16वें सीजन में है और सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला हिंदी टीवी शो बना हुआ है।
रिपोर्ट देखें
Most-liked Hindi TV shows (Dec 3-9) based on audience engagement #OrmaxPowerRating pic.twitter.com/8o1mohbQ7z
— Ormax Media (@OrmaxMedia) December 13, 2022
इसके अलावा, सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म्स 'किसी का भाई, किसी की जान' और टाइगर 3 को लेकर दर्शकों के उत्साह को बरकरार रखा है। उनके प्रशंसक भी उन्हें स्क्रीन पर एक और दमदार परफॉर्मेंस के साथ देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Holy dip in Pushkar Sarovar: पुष्कर सरोवर में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डूबकी
