''भारत'' के टीजर में सलमान की तूफानी एंट्री, अलग-अलग LOOK में दिखे ''भाईजान''

1/25/2019 12:31:17 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों में अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भारत' को लेकर खासा चर्चा में हैं। हाल ही में अब मेकर्स ने 26 जनवरी से एक दिन पहले फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। रिलीज हुए टीजर में सलमान दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। टीजर में सिर्फ सलमान छाए हुए है। 

टीजर में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि इसमें सिर्फ सलमान पर फोकस किया है। इसमें वो 5 अलग-अलग लुक में नजर आ रहे हैं। जारी वीडियो में सलमान के अलावा माल्टा, सऊदी अरब, मुंबई और पंजाब जैसे लोकेशन भी दिखाई दे रहे हैं। भारत की कहानी साल 1947 के भारत-पाक पर आधारित है। वीडियो में इसकी झलक साफ दिखाई दे रही हैं। कुछ मिनटों पहले शेयर किए गए इस टीजर को 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। 

बता दें कि इस फिल्म में सलमान के अलावा कैटरीना अहम किरदार में नजर आएंगी। जब से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है तब से ये फिल्म लगातार चर्चा का विषय नहीं हुई है। आए दिन स्टार्स फिल्म के सेट से सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी। उम्मीद है कि टीजर की तरह दर्शकों को फिल्म भी बहुत पसंद आए।


 

Neha