सलमान खान और बहन अलवीरा की बढ़ी मुश्किलें, बिजनेसमैन ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

7/8/2021 5:35:13 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान और उनकी कंपनी 'बीइंग ह्यूमन' की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। भाईजान और उनकी कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगा है। उन पर ये आरोप चंडीगढ़ के एक बिजनेसमैन ने लगाया है।

 


व्यापारी का आरोप है कि शोरूम खोलने के बाद कंपनी दिल्ली से सामान नहीं भेज रही है और कंपनी की वेबसाइट भी बंद है। अब पुलिस अफसरों ने सलमान, अलवीरा के अलावा बीइंग ह्यूमन के सीईओ प्रसाद कपारे और अन्‍य अधिकारियों संतोष श्रीवास्तव, संध्या, अनूप, संजय रंगा, मानव, आलोक को समन भेजे हैं।

 

 

व्यापारी अरुण गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि सलमान के कहने पर उन्‍होंने मनीमाजरा के एनएसी एरिया में करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से 'बीइंग ह्यूमन जूलरी' का शोरूम खोला था। शोरूम खुलवाने के लिए स्टाइल क्विंटेट जूलरी प्राइवेट लिमिटेड से एक अग्रीमेंट भी किया। इन सभी ने शोरूम तो खुलवा लिया लेकिन किसी तरह की भी मदद नहीं की। बीइंग ह्यूमन की जूलरी जिस स्टोर से उन्हें देने के लिए कहा गया था, वह बंद पड़ा है। इस कारण उन्हें सामान भी नहीं मिल रहा है।

व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने सभी से 10 दिन में जवाब मांगा है। व्यापारी अरुण के मुताबिक, सलमान ने उन्‍हें बिग बॉस के सेट पर बुलाया और कंपनी खोले जाने पर उन्हें हर तरह की सहायता देने का भरोसा दिया। सलमान ने चंडीगढ़ में शोरूम खुलने की बात भी कही थी। शिकायतकर्ता ने एक वीडियो पुलिस को भेजा है। उनका आरोप है कि सुपरस्‍टार ने कहा था कि वह शोरूम के उद्घाटन पर आएंगे लेकिन बाद में वह नहीं आए।
 

Content Writer

suman prajapati