NCP नेता के बेटे की शादी में सलमान खान ने खूब मचाया धमाल, शिल्पा शेट्टी संग ''जुम्मे की रात'' गाने पर जमकर थिरके भाईजान

12/19/2021 5:03:55 PM

मुंबई. एक्टर सलमान खान किसी भी फंक्शन में जाते हैं वहां धमाल मचा देते हैं। हाल ही में सलमान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल के बेटे की शादी में शामिल होने जयपुर पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। 

PunjabKesari
वीडियो में सलमान ब्लू कलर के पैंट कोट में नजर आ रहे हैं। सलमान के साथ शिल्पा शेट्टी भी दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस रेड ड्रेस में गॉर्जियस लग रही है। सलमान और शिल्पा सलमान अपनी फिल्म के गाने 'जुम्मे की रात' पर जमकर स्टेज पर नाचते नजर आ रहे हैं। सलमान और शिल्पा के साथ अनिल कपूर भी दिखाई दे रहे हैं। अनिल सलमान को नाचते हुए खूब चीयर कर रहे हैं। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

काम की बात करें तो सलमान बहुत जल्द 'टाइगर 3' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ कैटरीना कैफ नजर आएंगी। इसके अलावा सलमान अलावा शाहरुख खान की 'पठान' और आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' में भी कैमियो करते नजर आएंगे। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News