पठानी कुर्ता पहन बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में शाहरुख ने मारी धांसू एंट्री, सलमान को देखते ही जमा हो गई लोगों की भीड़

4/18/2022 6:03:59 PM

बॉलीवुड तड़का टीम.  बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी के चर्चे सोशल मीडिया पर खूब रहते हैं। बीते रविवार बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जिशान सिद्दीकी ने मुंबई के ताज होटल इफ्तार पार्टी होस्ट की, जहां बॉलीवुड और टीवी की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान ने भी पार्टी में धांसू एंट्री मारी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं। 


बाबा सिद्दीकी की इस इफ्तार पार्टी में शाहरुख खान ब्लैक पठानी कुर्ता पहन जबरदस्त एंट्री मारी। ब्लैक लुक में किंग खान बेहद डैशिंग दिखे और कैमरे के सामने जबरदस्त पोज देते नजर आए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वहीं सलमान खान भी बाबा सिद्दीकी की पार्टी में ब्लैक लुक में पहुंचे। ब्लैक कुर्ता पहने भाईजान सबका दिल जीतते नजर आए। उनके पार्टी में शिरकत करते ही वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कैमरे के लिए कुछ पोज देने के बाद सलमान आगे बढ़ गए।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

बता दें, सलमान और शाहरुख खान के अलावा बाबा सिद्दीकी की पार्टी में इंडस्ट्री से संजय दत्त, आयुष शर्मा, अर्पिता शर्मा, अनीस बज्मी, उर्वशी ढोलकिया, रश्मी देसाई, आसमा शरीफ, कैटरीना कैफ, अरबाज खान और शिल्पा शेट्टी जैसी कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।

 


 

Content Writer

suman prajapati