Video: भाई वाजिद को याद कर इमोशनल हुए साजिद, सलमान और सोहेल ने यूं बनाया कंपोजर की बर्थ एनिवर्सरी को स्पेशल

10/7/2020 4:22:34 PM

मुंबई: इंडस्ट्री की सबसे फेमस म्यूजिक डायरेक्टर जोड़ी साजिद-वाजिद  की जोड़ी अब हमेशा के लिए टूट गई है।  4 महीने पहले वाजिद खान ने महज 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा था। वाजिद खान ने 31 मई की रात को मुंबई के हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली थी।

ऐसे में आज उनकी बर्थ एनिवर्सिरी के मौके पर वाजिद के भाई साजिद खान, एक्टर सलमान खानऔर सोहल खान ने उन्होंने शानदार तरीके से याद किया। सभी ने वाजिद खान के लिए केक भी काटा। इस सेलिब्रेशन की वीडियो साजिद खान ने अपने इंस्टा पर शेयर किया। सामने आए वीडियो में सलमान, सोहेल और साजिद वाजिद के लिए बर्थडे सॉन्ग गा रहे हैं।

इसके बाद तीनों मिलकर केक काटते हैं और एक-दूसरे को केक खिलाते हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा-'हैप्पी बर्थडे वाजिद। महान म्यूजिशियन, माइंड-ब्लोइंग इंसान और डियरेस्ट भाई। हम तुम्हें याद करते हैं।'

बता दें कि साजिद-वाजिद सलमान खान के पसंदीदा संगीतकार रहे हैं। वाजिद सलमान खान के काफी क्लोज थे। साजिद-वाजिद ने सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से डेब्यू किया था। फिल्म के सभी गाने हिट हुए थे। दबंग सीरिज के सभी गाने साजिद वाजिद ने बनाए थे। लॉकडाउन में रिलीज हुए सलमान खान के गाने- प्यार करोना और भाई भाई का म्यूजिक भी साजिद वाजिद ने ही दिया था। इतना ही नहीं सलमान की फिल्म राधे में साजिद वाजिद के 2 गाने होंगे। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy birthday Wajid : grt musician grt soul mind blowing person n dearest brother:: miss u yaar @beingsalmankhan @singer.muskaan @wajidkhan_live @sohailkhanofficial #bollywood #music

A post shared by Sajid And Wajid (@thesajidwajid) on Oct 6, 2020 at 11:56am PDT

Smita Sharma