सलमान खान की दमदार आवाज़ में रिलीज हुआ ‘रेस 3’ का पहला प्रोमो

3/15/2018 8:01:30 PM

मुंबईः बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान की आने वाली फिल्म रेस-3 का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है। ये पोस्टर शेयर करते हुए सलमान ने बताया कि तीन महीने के बाद ये फिल्म थिएटर्स में होगी। दरअसल ये फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सलमान के साथ जैकलीन फर्नांडिस लीड रोल में नजर आएंगी।


सलमान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्ट किया है। इसमें उनकी आवाज सुनी जा सकती है। फर्स्ट लुक जारी करने वाले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि ‘अब सिर्फ 3 महीने बचे हैं... इस ईद पर रेस 3...’ फर्स्ट लुक में फिल्म के नाम का लोगो 'रेस 3' जारी कर दिया गया है।

रेस 3 में भी अपनी पिछली फिल्मों की तरह सितारों का जमावड़ा देखने को मिलेगा। इसमें सलमान के अलावा जैकलिन फर्नांडीज, अनिल कपूर, बॉबी देओल, साकिब सलीम और डेजी शाह भी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है। इसके निर्माता रमेश तौरानी हैं।